साक्षरता विभाग के द्वारा जांच सह आकलन संख्यात्मक परीक्षा 2023 का हुआ आयोजन

शिकारीपाड़ा प्रखंड में 1320 महिला नव साक्षरों ने दी परीक्षा

5

दुमका शिकारीपाड़ा/ दुमका जिले में महिला तथा पुरुषों के बीच साक्षरता के अनुपात को बांटने के लिए विभाग द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महिला साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है।  विगत 3 महीनों से सुदूर गांवों में चयनित अनुदेशकों के द्वारा असाक्षर महिलाओं को साक्षर करने का काम किया जा रहा था जिसके लिए आज 19 मार्च को साक्षरता विभाग के द्वारा नवसाक्षर महिलाओं के जांच सह आकलन संख्यात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया । शिकारीपाड़ा प्रखंड में इसके लिए विधालयों में कुल 66 केंद्र बनाए गए थे और विद्यालय के प्रधान को केंद्र अधीक्षक तथा अन्य सहायक शिक्षकों को वीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक निर्धारित परीक्षा काल में नवसाक्षर महिलाएं केंद्रों में आती रही और स्वत स्फूर्त ढंग से परीक्षा में भाग लिया । कुल 1320 नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा दी। शिकारीपाड़ा  प्रखंड के सभी पंचायतों में अनुदेशकों ने परीक्षा के सफल संचालन में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन के लिए उपायुक्त दुमका तथा जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार शिकारीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा, बीपीएम अब्दुल अंसारी, बीपीओ नयन कुमार हैरेंज, बीआरपी नसीम अंसारी , हाकिम अंसारी सीआरपी प्रदीप मांझी, एमटी देवेंद्र नाथ साहा तथा मोहम्मद हारुन मियां आदि ने कार्यक्रम के सफल संचालन में  सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y7bh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *