आईपीएल 2023 ऑक्शन- सैम करन ने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा

निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर

78653757
भारत में क्रिकेट लवर्स आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, इसके पीछे एक लंबा प्रोसेस होता है. इसमें खिलाडियों की बोली लगने से लेकर, टीम बनने तक का एक लंबा सफर होता है। इसी क्रम में आज आईपीएल के ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे, खासकर ऑलराउंडर्स पर। इस ऑक्शन में चार खिलाड़ी ऐसे रहे जिनपर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बोली लगी। पहली पार ऐसा है जब ऑक्शन में चार खिलाड़ी 15 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके हैं। दो खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ पैसे मिले और दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।


इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स,लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस करन को खरीदने की होड़ में थी, लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने बाजी मारी।


निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल में बिकने वाले वेस्टइंडीज के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पूरन को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। पूरन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। 

मिनी ऑक्शन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ और रात 8.30 बजे तक यानी 6 घंटे तक चला। टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए का टोटल पर्स था और अधिकतम 87 प्लेयर्स खरीदे जा सकते थे। हालांकि, सभी 10 टीमों ने मिलकर 167 करोड़ रुपए ही खर्च किए और 80 खिलाड़ी खरीदे। ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। उनपर 103.95 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह नीलामी में खर्च की गई राशि का 62.25% है।

सबसे महंगे सैम करन ने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा
सैम करन आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। कैमरून ग्रीन (17.50 करोड़ रुपए) ने भी मॉरिस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल इतिहास में सबसे कीमती विकेटकीपर बने पूरन
आईपीएल नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे।

अनकैप्ड विव्रांत और आयरिश लिटिल ने सबको चौंका दिया
अनकैप्ड खिलाड़ियों के ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा पर लगी बोली ने सबको सरप्राइज कर दिया। लेफ्ट स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने में सक्षम विव्रांत को सनराइजर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके अलावा बंगाल के पेसर मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले लेफ्ट हैंड पेसर जोश लिटिल पर भी बड़ी बोली लगी। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ में खरीदा। वे पहली बार आईपीएल ऑक्शन में थे।

फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर रिकॉर्ड बोली
उम्मीद के मुताबिक मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। 6 घंटे में सभी ऑलराउंडर्स ने 103.95 करोड़ रुपए बटोर लिए। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन को सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा।



इंग्लैंड के रूट, साउथ अफ्रीका के रुसो और बांग्लादेश के शाकिब नहीं बिके
इंग्लैंड के जो रूट और साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बैटर राइली रुसो को ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला। रूट की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए और रुसो की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। रूट पहली बार ऑक्शन में थे। रुसो 2014 और 2015 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को किसी ने नहीं खरीदा। वे 2021 में हैदराबाद की टीम में थे। बांग्लादेश के दाएं हाथ के बैटर लिटन दास भी नहीं बिके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/trii

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *