भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के जिला सचिव कामरेड सुभाष हेमरम ने निम्नलिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीआईएम के दुमका जिला कमेटी की ओर से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जय जवान जय किसान जन कन्वेंशन करने का फैसला लिया गया है या कन्वेंशन 11 अगस्त 2022 को पुराना कलेक्ट्रेट के प्रांगण में समय 11:00 बजे पूर्वाहन से होगी आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य वक्ता किसान नेता एवं सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड सुरजीत सिन्हा एवं किसान नेता सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड एहतेशाम अहमद होंगे
ज्ञात हो कि 1947 में हमारा मुल्क आजाद हुआ जिसको 75 साल पूरे हो गए आजादी के बाद इतनी महंगाई बेरोजगारी रुपयों में गिरावट 8 साल के दरमियान मोदी सरकार के समय हुई है मोदी सरकार में अमीरों को और अमीर बनाया गया और गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है यह सरकार आजादी का अमृत महोत्सव तो मना रही है लेकिन आज बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय सेना में भर्ती के बजाय एक योजना के तहत अग्निवीर योजना लाई गई जिसे 4 साल में सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा उसके बाद वह जवान कहां जाएंगे यह बड़ा सवाल है आज देश की जनता यह सवाल पूछ रही है जिन्होंने कभी तिरंगे को नहीं अपनाया मूल की आजादी के लिए एक डंडे तक नहीं खाए वह आज देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं यह आज किसान, मजदूर छात्र महिलाएं आशा वर्कर आंगनबाड़ी वर्कर पूरे मुल्क में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है परंतु यह सरकार जनता के हित में कार्य करने के बजाए बड़े कारपोरेट अदानी अंबानी जैसे लोगों के लिए काम कर रही है जनता से अपील करते हैं ईआईए इस आजादी के 75 में वर्षगांठ पर जनता के जन मुद्दों को लेकर संघर्ष को तेज करने का संकल्प लें
