बेरमो / बोकारो थर्मल गोबिंदपुर “सी” पंचायत स्थित डिग्री कॉलेज में 15 वें वित मुखिया फंड के द्वारा 200लीटर आरो जल मशीन को स्थापित की गई। सी पंचायत के मुखिया बिकास सिंह उर्फ़ बब्लु ने शिलापट का अनावरण व नारियल फोड़ कर इसकी शुरुआत की, इस अवसर पर मुखिया ने कहा की कॉलेज में शिक्षा लें रहे छात्र वा छात्राओं को इस भीसम गर्मी में पानी पीने की सुबिधा मिलेगी,वहीं कॉलेज के प्राचार्य गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह ने इस समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया को अवगत कराए थी। इस अवसर पर उप मुखिया चिंता देवी, वार्ड सदस्य फिरदोस आलम, रबिन्द्र ठाकुर, सुषमा कुमारी,नन्द किशोर सिंह तपन बनर्जी, सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक वा शिक्षिकाएं कार्यक्रम में मौजूद थे।