प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश
गोड्डा। पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को 20 24 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया है। चुनावी सफलता के लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कहा है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को बहुत सारी अपेक्षाएं हैं। अभी के माहौल में देश का संविधान खतरे में है। आम लोग महंगाई एवं बेरोजगारी से बुरी तरह त्रस्त हैं। वर्तमान केंद्र सरकार के कुशासन से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना बहुत आवश्यक है।जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी जलेश्वर महतो एवप्र देश महासचिव सुशील मरांडी उपस्थित थे। इन दोनों नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के जिला पदाधिकारी के बीच प्रखंड और मंडल को ध्यान में रखते हुए कार्य विभाजन की जिम्मेदारी तय की गई। आम चुनाव 2024 की तैयारी के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर प्रदेश के द्वारा निर्देशित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर तक जिम्मेदारी कांग्रेसी कार्यकर्ता को दिया गया । डिजिटल मेंबरशिप को गति प्रदान करने के लिए जिला में प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रखंड कमेटी का सत्यापन इसी कार्यक्रम के दौरान किया गया।मंडल एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड अध्यक्ष अपने कार्यालय के बारे में जानकारी देंगे। जहां कार्यालय नहीं है, वहां प्रखंड अध्यक्ष कार्यालय, जगह चिन्हित कर सुनिश्चित कराएं । बूथ कमेटी का विस्तार किया गया। जिला स्तर पर पांच वरिष्ठ नेताओं का चयन करते हुए प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए नियुक्त किया गया। जिला स्तर पर पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता नेताओं, जिन्हें वर्तमान में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, वैसे 10 कार्यकर्ता का नाम चिन्हित कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला 20 सूत्री समिति की उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिंदु मंडल, शकील अहमद, विदाई पंडित, राजीव मिश्रा, ज्योतिंद्र झा, विनय ठाकुर, राकेश रोशन, सुमित कुमार बिट्टू, अमरेंद्र कुमार अमर, अकबर अली, तापस घोषाल, याह्या अंसारी, कुंदन ठाकुर, अभय जायसवाल, विकास सिंह, विकास मंडल, नंदू राम , सोनी सिंह, सोनी झा एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे। साथ ही सुशील मरांडी के समक्ष जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुशीला देवी, ज्योतिष हरिजन, मीर महतो शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x2qt