सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया के विरुद्ध जलसहियाओ का जमुआ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 

प्रोत्साहन राशि नही मानदेय लागू करें सरकार : दिव्या देवी 

IMG-20221217-WA0082

जमुआ। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ शाखा जमुआ का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।मंच संचालन प्रखंड सचिव सह जिला कोषाध्यक्ष सितारा प्रवीण ने किया।मुख्य अतिथि जिला संघ के अध्यक्ष दिव्या देवी और विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री सरिता देवी उपस्थित थे।पांच सूत्री मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार को सौपा गया। जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने कहा की वर्तमान सरकार जलसहिया का शोषण कर रही है। नल जल योजना में सहिया की उपेक्षा कर कार्य में खुलेआम घोर अनियमितता किया जाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता ने उपस्थित जलसहिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के समय मे किए गए वादा को भूल रहे है।जलसहिया को सम्मानजनक मानदेय देने की बात कहे थे।लेकिन ठीक इसके विपरीत काम कर रहा है।जलसहिया का मानदेय बयालीस माह से बाकी है।शौचालय निर्माण का प्रोत्साहन राशि,शौचालय सर्वे का प्रोत्साहन राशि,चापाकल का मरम्मती सर्वे का प्रोत्साहन राशि अन्य कार्य का प्रोत्साहन राशि बाकी है।पूर्व की सरकार ने राज्य की सभी जलसहिया को प्रतिमाह एक हजार रुपए घोषणा करके मानदेय देने का कार्य किया।लेकिन वर्तमान की सरकार ने मानदेय को मासिक प्रोत्साहन राशि मे बदल दिया जिसके कारण सभी जलसहिया में भारी आक्रोश है।सभी जलसहिया के द्वारा अपने हक अधिकार को लेकर जिला से लेकर राज्य तक आंदोलन किया लेकिन ऐसी गूंगी बेहरी सरकार ने सकारात्मक पहल कुछ नही किया। यदि सरकार शीघ्र पहल नहीं करेगी तो 7 जनवरी को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल 1 कार्यालय परिसर में 10 जनवरी उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त अवसर पर हेमंती कुमारी,जुलेखा प्रवीण,सुनीता कुमारी,रीता कुमारी,जुलेखा प्रवीण आस्मिन खातून,अहिल्या देवी,रीता वर्मा,अनिता देवी,गीता देवी,रूबी देवी,अंशु कुमारी,यशोदा देवी,नुरजंहा खातून,पूजा कुमारी अन्य सैकड़ो जलसहिया उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nveo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *