विस्थापितों की सातवीं स्थापना दिवस पर जामताड़ा विधायक पहुंचे लाधना, कहा-

विस्थापितों के लिए 5 करोड़ का सीएसआर फंड से फर्स्ट फेज में होगा कई पंचायतों का विकास : - विधायक

4

 जामताड़ा I दामोदर भेली वास्तुहारा मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र मिर्धा, शिवलीबाड़ी मुखिया शिवलाल हसदा और चंद्रढीपा मुखिया देवीसन हसदा की अध्यक्षता में आयोजित विशाल महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी लाधना पहुंचे। मौके पर उपस्थित हजारों की संख्या में विस्थापित एवं ग्राम पंचायत के सभी लोग उपस्थित हुए।, मौके पर विधायक ने विस्थापितों की सातवीं स्थापना दिवस पर कहा की विस्थापितों को उनका असली हक दिला कर रहूंगा। डीवीसी हम लोगों को बरगला नहीं सकती। मैं लगातार डीवीसी पर दबाव बनाने का काम किया हूं।, जिसका परिणाम है कि आज लगभग पांच करोड़ की सीएसआर फंड से फर्स्ट फेज में कई गांव एवं पंचायतों का विकास कार्य होगा। साथ ही साथ कहा कि मैं बहुत जल्द डीवीसी के चेयरमैन से मिलने कोलकाता जा रहा हूं। विस्थापितों की हर मांग को उनके समक्ष रखने का काम करूंगा और मैं भरोसा दिलाता हूं कि विस्थापितों के जमीन के बदले जल्द एक इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराऊंगा। हमारे क्षेत्र के विस्थापितों के साथ सौतेला व्यवहार मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता।, आगे विधायक जी ने जामताड़ा को एक और ऐतिहासिक सौगात देते हुए एलान किया कि बहुत जल्द बरबिंदिया पुल का निर्माण चालू होगा जिसका विधिवत शिलान्यास मैं करने जा रहा हूं। मैंने इस पुल को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी है जिसे जामताड़ा की जनता बेहतर रूप से जानती है। पूर्व की रघुवर सरकार मे मैंने पुरजोर दबाव बनाने का काम किया था जो अब हमारी हेमंत सोरेन की सरकार मैं जाकर पुल निर्माण का रास्ता साफ हुआ। मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को धन्यवाद देता हूं। साथ ही साथ विधायक जी ने कहा कि लधना से खेरवा कीताजोर के बीच उच्च स्तरीय पुल का भी निर्माण जल्द होने जा रहा है जिससे धनबाद की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। मौके पर जय सिंह हेंब्रम अवसर मरांडी संजय हेंब्रम बादल पंडित रूपा पंडित सुधीर किसकु जीयाराम हसदा परिमल मंडल निशा पति हांसदा सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।_

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/js88

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *