जमुआ के डीलरों ने आंदोलन का किया शंखनाद 

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा एक बैठक आहूत कर जमुआ प्रखंड के समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है । बैठक में चर्चा हुआ कि माह दिसंबर 2022 ईस्वी का पीएम जीकेवाई एवं एनएफएसए राशन प्रखंड के 42 पंचायतों में से मात्र 2 पंचायत को ही आवंटित किया गया है एवं 40 पंचायत में राशन नहीं प्राप्त हुआ है, साथ ही डीलरों के द्वारा राशन अप्राप्त के बावजूद आपूर्ति महकमा द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2023 एवं 2 फरवरी 2023 तक लगातार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के डीलर के ई पोस मशीन में बिना राशन भेजें हजारों क्विंटल अनाज की डिलीवरी दर्ज करा दी गई है। विदित हो कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित वाक्यांश की ‘कोई भूखा न मरे’ के बावजूद अभी तक जमुआ प्रखंड का दिसंबर 2022 ईस्वी का एवं अंशतः नवंबर 2022 का राशन अभी तक कार्डधारियों के बीच वितरण हेतु डीलरों को आपूर्ति नहीं किया गया है। वर्तमान में सरकारी गोदाम से जनवरी माह 2023 का आवंटित फ्री राशन डीलरों के बीच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।फलस्वरूप संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्ड धारियों का कोपभाजन डीलरों को बनना पड़ रहा है। इस परिपेक्ष में आज दिनांक डीलर संघ जमुआ इकाई ने कहा की संघ ने एक बैठक कर निर्णय लिया कि दिसंबर 2022 माह का मशीन में किए गए इंट्री राशन को जब तक विलोपित नहीं किया जाता है तथा दिसंबर माह का राशन मुहैया नहीं कराया जाता है तब तक गोदाम से माह जनवरी 2023 ईस्वी का राशन को डीलर रिसीव नहीं करेंगे ।इस बाबत डीलर संघ द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, प्रमुख महोदया जमुआ,गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुआ,गोदाम प्रबंधक जमुआ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जमुआ, संवेदक डोर स्टेप डिलीवरी जमुआ को पत्र प्रेषित किया गया है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब यह मामला राज्य स्तर तक ले जाने की तैयारी की जा रही है ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9cus

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *