उपायुक्त द्वारा सुभाष चौक के पास जाना स्माल फाइनेंस बैंक का शुभारंभ किया

3

देवघर  I  उपायुक्त सह जिलादण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सुभाष चौक के पास जाना स्माल फाइनेंस बैंक का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  के द्वारा अक्टुबर 2022 को 75 डिजिटल बैंक यूनिट्स का उद्घाटन किया गया था। इसी दिशा में आज इस शाखा का शुभारंभ देवघर में किया गया हैं। इसके अलावे उपायुक्त  ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री  के दूरदर्शी सोच का ही ये परिणाम है की डिजिटल बैंक यूनिट की शुरुआत देवघर में हुई हैं, जिसके माध्यम से महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की दीदियों, आदिवासी समुदाय व गरीब कारीगरों को आसानी से ऋण मुहैया कराया जा सकेगा। ऋण के माध्यम से ये लोग अपने छोटे व्यवसाय को और मजबूत बना सकेंगे। जिससे लोग आर्थिक रुप से सशक्त और सक्षम बन पाएंगे। इससे पूर्व जना फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक ने उपायुक्त का स्वागत बुके और शॉल देकर किया। वही इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावे जना स्माल फाइनेन्स बैंक के शाखा प्रबंधक, पदाधिकारीगण कर्मी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tmet

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *