डिग्री कॉलेज में शीघ्र पढ़ाई शुरू नही हुआ तो सड़क पर उतरेंगे आंदोलन:जानकी

नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित

4

बरकट्ठा I प्रखण्ड  क्षेत्र नावाडीह स्थित डिग्री कॉलेज का भवन बनकर तैयार है लेकिन शैक्षणिक कार्य अब तक शुरू नही किया गया है।नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू नही होने कारण स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित है।छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा के लिए सूर्यकुंड के निकट नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने समेत 13 सूत्री मांग को लेकर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन  कॉलेज परिसर में  किया गया। मांग के समर्थन और हल्ला बोल कार्यक्रम में छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हल्ला बोल कार्यक्रम के बाद सभा का आयोजन किया गया। छात्र छात्राएं पढ़ाई शुरू की मांग को लेकर हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।  सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि मेरे विधायकी कार्यकाल में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति सरकार ने दी। भवन बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन अभी तक पठन पाठन और डिग्री का सत्र शुरू नहीं किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब छात्र छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।सुदूरवर्ती देहाती क्षेत्र में डिग्री कॉलेज में शौक्षणिक कार्य शुरू नही होने से यहां के सैकड़ो छात्र-छात्राओं में निराशा है।वहीं उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी सड़क में अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली समेत 13 सूत्री मांग को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और प्रशासन को जगाया जा रहा है। मालूम हो कि इसके पूर्व जानकी यादव ने जयनगर के गोहाल में हल्ला बोल कार्यक्रम किया था। हल्ला बोल सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में दशरथ यादव, राजकुमार नायक, नंदलाल मंडल, अर्जुन राणा, गुड्डी देवी, चिंता देवी, देवेंद्र पांडेय, दुर्गा चौधरी, बसंत साव, संजय साव, दर्शन सोनी, मौलवी रमजान, धनेश्वर यादव, राजकुमार चौधरी, केदार यादव, सुरेश पांडेय, सीके पांडेय, सुशील पांडेय, मुखिया निजाम अंसारी, श्याम सिंह, महावीर यादव, शेर मोहम्मद, रामलखन प्रसाद, रघुवीर पंडित, ललन यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2552

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *