वरदान साबित हो रहा है जरमुंडी का हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर

दुमका/ जरमुंडी प्रखंड के हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है यह सेंटर प्राथमिक इलाज को लेकर अच्छा कार्य कर रही है।एंकर-दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड स्थित दुधानी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में रोजाना दुधानी प्रखंड के कई दर्जन मरीज अपने प्राथमिक इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि ग्रामीण स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी के रूप एक एएनएम अमिता कुमारी और एक सीएचओ सुनीता तिग्गा कार्यरत है। इस सेंटर से आसपास  आने वाले मरीजों को फर्स्ट एड के रूप में दवा मिल जाता है । बेहतर इलाज के लिए जरमुंडी सीएससी रेफर कर दिया जाता है। इस सेंटर का जायजा लेने पर पता चला कि पर्याप्त दवा के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कीट मौजूद है। इस सेंटर में ओपीडी सेवा दिन के 9:00 बजे से शाम के 3:00 बजे तक बहाल रहती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r9cn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *