मैथन में अधिवक्ता के आवास का ताला तोड़कर 62 हजार नगदी सहित दो लाख की आभूषण चोरी

14

निरसा/ डीवीसी मैथन आवासीय परिसर के रांची कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने अधिवक्ता राकेश पांडे के आवास का ताला तोड़कर 62 हजार नगदी सहित करीब दो लाख का आभूषण चोरी कर लिया। भुक्तभोगी सपरिवार मैथन संजय चौक स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। भुक्तभोगी ने मैथन ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वे परिवार के साथ रात करीब साढ़े सात बजे मैथन संजय चौक के समीप एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। कुछ सामान छूट गया था उसे लेने के लिए 20-25 मिनट के अंदर अपने आवास सामान लेने गए। तो देखा कि आवास के बाहर एक बाइक खड़ी है। एक व्यक्ति भी है। लगा कि कोई कोई क्लाइंट मिलने आया। लेकिन जैसे ही अपने घर के समीप पहुंचा तो उसने बाइक चालू कर भाग गया। तब शक हुआ कि यदि कलाइंट रहता तो वह इंतजार करता। तेजी से क्यों भागा। देखा कि घर आवास के गेट का ताला टूटा हुआ था। पत्नी को फोन कर पूछा कि घर में ताला बंद किए हो या नहीं। उसने आवास में ताला बंद करके आने की बात कही। शक हुआ और आसपास के लोगों को इसकी खबर दी। आगे का दरवाजा अंदर से बंद था। मैथन पुलिस को खबर किया। पीछे के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि घर का अलमीरा टूटा है। उसमें रखे सारे सामान गायब है। चोरी हुए आभुषण में सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी शामिल है। चोरी की घटना के बाद भुक्तभोगी परिवार और आसपास के लोग काफी डरें सहमे है। चोरी की घटना के बाद अधिवक्ता संघ ने नाराजगी जताई है। मैथन पुलिस से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस मामले का उद्भेदन किया जाए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7xpl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *