झारखंड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रथम दिन कदाचार मुक्त माहौल में हुआ शुरू

एसडीओ और एसडीपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

IMG-20230314-WA0112
मधुपुर। झारखंड माध्यमिक परीक्षा परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। पहली पाली मैं मैट्रिक के वोकेशनल विषय की परीक्षा लिया गया वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का वोकेशनल की परीक्षा हुआ। कदाचार मुक्त माहौल परीक्षा को सफल संचालन को लेकर मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी संयुक्त रूप से सभी केंद्र का निरीक्षण करते देखा गयाा, ताकि कहीं से भी नकल कशी की शिकायत ना मिले। इसको लेकर पूर्व में अनुमंडल क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल ने बैठक कर उचित दिशा निर्देश जारी किया था। ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा सके। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ की गई। मधुपुर अनुमंडल में 13 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मैट्रिक में कुल 2917 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटर में 5019 परीक्षार्थी ने परीक्षा में सम्मिलित हुए।  प्रथम पाली में पूर्वाहन 9:45 बजे से एक बजकर 5 मिनट अपराहन तक एवं द्वितीय पाली अपराहन 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक परीक्षार्थियों को समय दिया गया है।  सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावे प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। परीक्षा केंद्रों के एक्सो मीटर परिधि में धारा 144 लागू की गई है। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सके। इसको लेकर गेट के अंदर जाने से पहले सभी परीक्षार्थियों को चेक कर केंद्र के अंदर घुसने दिया गया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडे, बीईओ बसंत नारायण सिंह, मधुपुर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qemu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *