झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन में साथ देने वाले सबों के प्रति जताया आभार 

IMG-20230227-WA0000
देवघर। आज दिनांक 26 फरवरी 23 को कुष्ठ आश्रम रोड अवस्थित संघ कार्यालय में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों अनुबंध कर्मचारियों ने भाग लिया बैठक में कल के समझौते के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र सहित झारखंड एनआरएचएम एएनएम जीएनएम संघ देवघर के जिला अध्यक्ष अलका कुमारी एवं जिला सचिव संगीता राज हंस के द्वारा कुल 41 दिन चले आंदोलन की सफल समापन के लिए सेवानिवृत्ति के बाद भी निस्वार्थ भाव से आकर दरी बिछाने से लेकर भोजन सहित लगातार समय देकर हौसला बुलंद रखने के लिए झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी जी का आभार प्रकट किया गया, वहीं चिकित्सा संघ के संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा का ड्यूटी में रहने के बाद भी हर तरह से लगातार सहयोग और भोजन में महत्वपूर्ण प्रबंधन के लिए आभार प्रकट किया गया। आंदोलन में शामिल होने वाले लगातार दरी पर बैठने वाले सभी साथियों सहित तन मन धन से सहयोग करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों ,आर्थिक तथा नैतिक रूप से समर्थन करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी गण सहित कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से सभी समाचार पत्रों में रखने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सभी मीडिया बंधुओं का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b1tx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *