झारखंड संगठन समाज कल्याण कर्मचारी संघ ने की बैठक

अपनी मांगों को लेकर मंत्री हफीजुल हसन को सौंपा ज्ञापन

IMG-20230120-WA0066
मधुपुर। झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ झारखंड से संबद्ध झारखंड संगठन समाज कल्याण कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी की बैठक प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महासंध के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में सुशील कुमार पांडे भी शामिल हुए! इस बैठक में 52 वी परियोजना के 10 जिला से जोड़ें महिला पर्यवेक्षिका शामिल हुए इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, खेलकूद, कला संस्कृति ,मंत्री हफीजुल हसन के मधुपुर केला बागान आवास पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया! जिसमें महीनों से लंबित संविदा भत्ता, मानदेय, पर्यवेक्षिका के महीनों से लंबित मानदेय को मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा की 11 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण हम बाल विकास विभाग कर्मचारियों की हालत दयनीय हो गई है बच्चों को विद्यालय फीस बूढ़े माता पिता को इलाज करने एवं घर चलाने में काफी परेशानी हो गई है! इसलिए सरकार से मांग करती हूं कि समय पर मानदेय देने के साथ 11 माह से बकाया मानदेय की भुगतान अभिलंब सरकार से कराई जाए ! इस मौके पर पर्यवेक्षिका सालंती हेंब्रम, निवेदिता नटराजन, कविता कुमारी, कुमारी शोभा समेत संथाल परगना के सभी जिला से आए पर्यवेक्षिका उपस्थित रहे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eoie

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *