कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडेय ने बाबा की पूजा अर्चना कर किया झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना
झारखंड में कांग्रेस एक मजबूत संगठन के साथ सेवा भाव से चुनाव लड़ेगी : अविनाश पांडेय
देवघर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडेय के देवघर आगमन पर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश के नेतृत्व में देवघर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयर पोर्ट पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में झंडे के साथ पहुंचे थे और प्रभारी का जोरदार नारे से पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। उसके पश्चात सीधे द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करने के पश्चात मिडिया के सवाल पर बताया कि देश के करोड़ों देशवासियों के लिए खासकर झारखंड प्रदेश के लोगों विशेषकर यहाँ के आदिवासी भाई बहनों के सुख समृद्धि के लिए बाबा से आशीर्वाद लिया। हमारे नेता राहुल गांधी जो आज देश को जोड़ने के लिए निकलें सड़कों पर निकले हैं,बाबा उन्हें सफल बनाऐं। कांग्रेस के लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य के लिए तथा उनकी मनोकामनाऐं बाबा पूरी करें। उन्होंने यह बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रथम पदार्पण झारखंड की धरती पर होने जा रहा है। साहिबगंज बरहरवा के गुमानी मैदान से एक विशाल रैली के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ का शुभारंभ 11 फरवरी को करेंगें। बाबा भोलेनाथ से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भी याचना की। आगामी लोकसभा के चुनाव पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से झारखंड में कांग्रेस एक मजबूत संगठन के साथ कांग्रेस की विचारधाराओं को लेकर लोगों के सेवा भाव से चुनाव लड़ेगी और सफलता मिलेगी। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर तक झारखंड कांग्रेस के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद झा, विधायक इरफान अंसारी, पूूर्व जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर, प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, नागेश्वर सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय, नगर अध्यक्ष रवि केसरी,जिला के नेता किशोर ठाकुर,महेश मणि द्वारी,मकसूद आलम,संजीव झा, सेवादल के अजय कुमार,मणिकांत यादव,महेंद्र यादव,संजय यादव, रमाकांत कुमार,डॉ अनूप,कुमार विनायक,राहुल राज,गुलाब यादव, अर्जुन राउत ,वशिष्ठ राणा, एनएसयूआई के मो नसीम,रवि वर्मा, सेफ दानिश,आदर्श केसरी,अजय पाठक,अंकुर केसरी,अश्विनी कुमार अटल मिश्रा,गोविंद पांडेय,गौरव कुमार,गोपाल मंडल,पिंटू यादव, नरेश तुरी,सूरज तुरी, विक्रम दास आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x0tn