देवघर। झारखण्ड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ ,झारखण्ड से सम्बद्ध संघठन झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ झारखण्ड जिला इकाई देवघर की महत्वपूर्ण बैठक सर्राफ हाई स्कूल मैदान में दिनांक 05:02:2023 को श्रीमति रूबी कुमारी की अध्यक्षता में हुई ।इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में सुशील कुमार पांडेय प्रधान संरक्षक ने भाग लिया।आज की बैठक में संघ के महासचिव राखी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , मंत्री समाज कल्याण जोबा मांझी, सुदिव्य कुमार सोनु, विधायक गिरिडीह , दीपिका पाण्डेय सिंह विधायक महगमा और सुशील कुमार पांडेय के अथक प्रयास से आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान मिला है।समस्याओं ,आंगनबाड़ी केंद्रों का मजबूतीकरण ,सेविकाओं को मतदाता पुनरीक्षण कार्य से मुक्त रखा जाए।इससे स्कूल पूर्व शिक्षा,स्वास्थ्य शिक्षा,समुदाय आधारित शिक्षा कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है, मानदेय जुलाई 2022 माह से अब तक का बकाया का भुगतान किया जाए। बकाया पोषाहार राशि माह अगस्त 2022 से अब तक का भुगतान किया जाएमकान भाड़ा दो वर्ष से बकाया भुगतान किया जाएगैस सिलेंडर भरवाने की राशि का भुगतान किया जाए।आज की बैठक में सोमा मुखर्जी, स्मृति दिवाली,इन्दु पाण्डेय, पुनम तुरी,केकैई देवी,रीता मुखर्जी,पारो देवी,गुडिया देवी,सुषमा कुमारी,गीता कुमारी,बबीता देवी,रूबी कुमारी,सिम्पल मंडल,इन्दू कुमारी,बिन्दु देवी,कान्ति कुमारी,गोरी देवी पानी देवी,सुशीला देवी,ललिता कुमारी,कृष्णा देवी गीता प्रधान बिन्दु देवी सरस्वती देवी,सैकडों सेविकाओ सहायिकाओ नेआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया ।इस आशय की जानकारी -रूबी कुमारी -जिला अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया ।
ReplyForward |
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z451