झारखंड विधानसभा कि अनागत प्रश्न क्रिया न्वयन समिति की बैठक हुई आयोजित

5

सवांददाता (साहिबगंज) I जिले के समाहरणालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ झारखंड विधानसभा कि अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य सह विधायक लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र श्री दिनेश विलियम मरांडी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयो जित की गई।बैठक में विभाग वार उनके विभागों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर की जान कारी ली गयी। जहां समिति के सदस्य श्री दिनेश विलियम मरांडी के द्वारा कहा गया कि सभी विभागीय पदाधिकारी अपने प्रश्नों को सही ढंग से पढ़ लें एवं समिति को लिखित में एवं सटीक उत्तर उपलब्ध कराएं।ग्रामीण विकास विभाग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवासी से संबंधित प्रश्न, ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित प्रश्न के उत्तर की जानकारी ली गई।इस क्रम में दयनीय सड़क के विषय में अभी तक कोई कार्यवाही, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में रिक्त पदों से संबंधित प्रश्न, पथ निर्माण विभाग से मिर्जाचौकी से बुआरी जोड़ तक सड़क निर्माण की स्थिति। विद्युत प्रमंडल, पंचायती राज, पर्यटन कला संस्कृति एवं खेल विभाग, उद्योग विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, विशेष प्रमंडल, भूमि संरक्षण विभाग से भी संबंधित प्रश्न का उत्तर जाना गया तथा कहा गया कि जवाब में कोई कोताही ना बरतें तथा सटीक जवाब दें।इसके अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी से उधवा स्थित झील का सीमांकन कराने, गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन को उचित दिशा निर्देश, ऊर्जा आधारित जलापूर्ति योजना अंतर्गत किए गए कार्य, पहाड़िया गांव में किए गए कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत की गई प्रगति।भूमि संरक्षण के कार्य, कोल्ड स्टोरेज निर्माण,मत्स्य उत्पादन आदि अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई एवं माननीय सदस्य द्वारा आवश्यक एवं उचित निर्देश दिया गया।इस बीच उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार झार खंड विधानसभा के अनागत प्रश्न क्रिया न्वयन समिति के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी विभागों द्वारा पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर लिखित में जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।इस क्रम में उन्होंने समिति के सदस्य सह विधायक लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र श्री मरांडी का आभार व्यक्त करते हुए कहां की उनके द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन का अक्षरसह पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में उपरोक्त के अलावा प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी,समिति के सदस्य सेक्शन ऑफिसर शशि आनंद,अंडर सेक्रेट्री रामाशीष यादव,वन जिला परिवहन पदाधिका री संतोष गर्ग जिला कल्याण पदाधिकारी विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी गण सभी कार्यपालक अभियंता गण एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/e61g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *