देवघर I सारठ स्थित मखदूम बाबा के मजार पर लागातार लोग पहुंचकर मजार पर चादरपोशी कर रहे हैं।इसी क्रम में रबिवार को जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय शर्मा सहित युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी सारठ मकदूम बाबा के मजार पहुंचकर चादरपोशी कर राज्य की समृद्धि के लिए दुवा मांगी।इस दौरान उनके साथ मौके पर जेएमएम उपाध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा भी मौजूद थे।वहीं संजय शर्मा ने कहा कि आज सारठ मकदूम बाबा के मजार की ख्याति लगातार दूर दूर तक दूसरे राज्यों में भी फेल रही है यह क्षेत्र सहित जिला के लिए बहुत ही खुशी की बात है लोग दूर दूर से आज इस उर्स मेला के उपलक्ष्य में पहुंचकर अपनी दुखों को दूर करनें के लिए दुवा मांग रहे हैं।बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष बाबा के मजार पर उर्स मेला का आयोजन होता है साथ ही प्रत्येक वृहस्पतिवार को भी लोग यहां पहुंचकर अपनी मनोकामना के लिए हाजरी लगाते हैं।