देवघर i जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह रांची पहुंचकर सूबे के मुख्यमंत्री से विधानसभा में मुलाकात कर आईओसीएल के विस्थापितों की समस्या से अवगत करवाया साथ ही क्षेत्र की भी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।वहीं मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने भी श्री सिंह को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।बताते चलें कि इन दिनों देवघर बाबा नगरी में लखराज क़िस्म की जमीन के निवन्धन और स्थानान्तरण का मामला काफी गहराता जा रहा है इसको लेकर कुछ लोग आमरण अनशन पर भी विते कई दिनों से बैठे हैं।जिला के उपायूक्त ने इस मामले को लेकर एक कमिटी भी गठन कर दिया है।बहरहाल सरोज सिंह की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात से विस्थापितों की समस्या का हल निकलने की उम्मीद दिख रही है।और लोगों में एक आस भी जगा है।विस्थापितों का मामला भी काफ़ी पुराना है और जिन जिन लोगों के जमीन को अधिग्रहण किया गया है उन्हें अब कुछ उम्मीद भी दिख रही है।