सीएम की जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर 28 मार्च को फतेहपुर में झामुमो की होगी बैठक

जामताड़ा गांधी मैदान में 5 अप्रेल को सीएम संथाल जोहार यात्रा की करेंगे शुरुआत

7

फतेहपुर, (जामताड़ा)  I संथाल में ख़तियानी जोहार यात्रा आगामी 5 अप्रेल को जामताड़ा गांधी मैदान से शुरुआत हो रही है। सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन जामताड़ा के गांधी मैदान से ख़तियानी जोहार यात्रा शुरू करेंगे। जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर फतेहपुर सालबागान में 28 मार्च को एक बैठक रखी गई है, जिसमे मुख्य रूप से नाला विधायक सह विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो उपस्थित रहेंगे। झामुमो के फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जामताड़ा से 5 अप्रेल को ख़तियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम आयोजित है, इस तैयारी को लेकर एक बैठक 28 मार्च को फतेहपुर सालबागान में रखी गई है। बैठक में मुख्य रूप से विधान सभाध्यक्ष सह नाला विधायक उपस्थित रहेंगे! साथ ही पंचायत अध्यक्ष, सचिव, केंद्रीय समिति सदस्य सहित सभी सक्रिय कार्यकर्तागण को आमंत्रित किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि सूबे में झामुमो गठबंधन की सरकार सभी वर्गों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन विरोधी पार्टी विकास कार्य सहित नियोजन नीति, खतियान आधारित नियोजन नीति पर अड़चने डाल रही है। विरोधी कभी खतियान आधारित नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं तो कभी वर्तमान नियोजन का विरोध करते हैं। किसी पर उनकी सहमति नहीं मिल रही है, जिस कारण प्रदेश के युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार 1932 का खतियान आधारित नियोजन नीति पर कायम था और रहेगी। श्री महतो ने कहा प्रदेश के सभी सरकारी कर्मियों की समस्या लगभग समाप्त किया गया है। पुलिस को छुट्टी नहीं मिलती थी, जो इस सरकार में उन्हें इसका लाभ दिया गया। होम गार्ड का बेतन बढ़ाने का विचार कर रही है। पारा शिक्षकों के वेतन बढ़ाया गया। सभी कर्मियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से जोड़ा गया।  आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के मानदेय को बढ़ाया गया। सिर्फ नियोजन नीति को भाजपा अड़चने डाल रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v41h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *