काठीकुंड/ शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने काठीकुंड स्थित अपने निजी आवास में झंडोत्तोलन किया. 8 बज कर 45 मिनट में विधायक श्री सोरेन ने अपने आवास पर झंडा फहराया. इस से पुर्व दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित काठीकुंड गांधी चौक पर विधायक ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक सोरेन,विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन,प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी,प्रखंड कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भगत,रोबिन लाहा,पार्थो मंडल,इंमतियाज अंसारी,लादेन,शिबु मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.