अभिषेक,काठीकुंड/ महाशिवरात्रि के अवसर पर 10 दिनों तक लगने वाले 10 दिवसीय मेले का उद्घाटन शनिवार से प्रारंभ हो गया. शिकारीपाड़ा विधानसभा से झामुमो विधायक नलिन सोरेन द्वारा फीता कर इसका उद्घाटन किया गया. परंपरागत तरीके से मुख्य अतिथियों का स्वागत आदिवासी स्वागत गान व नृत्य के साथ किया गया. उद्घाटन के बाद सभी मुख्य अतिथियों द्वारा मेले का भ्रमण करने के बाद संबोधन सत्र चला. उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में विधायक श्री सोरेन ने कहा कि,इस मेले से हमारे बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं. कहा कि,प्रसिद्ध दानीनाथ मेला केवल एक मेला नहीं बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता का जीता जागता नमुना हैं. हर धर्म हर समाज के लोग इस मेले के सफल निष्पादन में अपनी भूमिका निभाते हैं. उन्होंने मेला में आने वाले लोगो से मेला का शांतिपूर्ण ढंग से आनंद लेते हुए,दानीनाथ मंदिर प्रबंधन समिति,मेला आयोजन समिति व पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि महेशपुर विधानसभा के विधायक स्टीफन मरांडी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि,मुझे इस मेले को कई बार सामने से देखने का अवसर मिला हैं. यह मेला एक सकरात्मक संदेश देता है.मेला मे सफल आयोजन के लिये आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी. जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा ने उद्घाटन सत्र के दौरान अपने संबोधन में कहा कि,वैश्विक महामारी से उबरने के बाद इस मेले का आयोजन 2 वर्ष पश्चात हो रहा है. कहा कि,कोरोना महामारी के कारण मेला नहीं लग पाने से लोगो में निराशा थी,लेकिन परिस्थिति के आगे कुछ किया नहीं जा सकता था. दोबारा से मेला के आयोजन पर हर्ष जताया और सोहार्दपुर्ण माहौल में इसका आनंद लेने की अपील की. प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने मेला में आये दुकानदारों से साफ सफाई का ध्यान रखने की अपील की,ताकि इस मेले में आने वाले लोगो को स्वच्छ वातावरण मिले और वो एक अच्छा संदेश लेकर जाये. थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि,मेले के सफल निष्पादन की जिम्मेवारी मेला समिति व पुलिस प्रशासन के साथ ही मेला में आने वाले लोगो व दुकानदारों की भी है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल चप्पे चप्पे पर चौकस हैं. कहा कि,10 दिवसीय इस मेले को सफल बनाना हम सबों की जिम्मेदारी है. मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने भी लोगो को संबोधित किया. उद्घाटन समारोह में मंच संचालन विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन व धन्यवाद ज्ञापन मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने किया. उद्घाटन समारोह में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक सोरेन,इंस्पेक्टर काठीकुंड के साथ ही मेला समिति के सचिव मोहन पंडा,कोषाध्यक्ष सौष्टि पंडा,सदस्य रोशन,नारायण,गंगा,मिथुन,छोटन,अजय भगत के साथ ही समाजसेवी मनोहर अग्रवाल,सनाउल अंसारी,शंभु पाल,हेमंत भगत,अक्सर अंसारी,रामरूप भगत,रोबिन लाहा,मलय मोदी,मोइनुद्दीन अंसारी,बालकिशोर मरांडी के साथ ही प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.