झामुमो विधायक सीता सोरेन ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बूथ कमिटी तैयार करने का दिया निर्देश

1
1a

जामा I जामा प्रखंड क्षेत्र के +2 हाई स्कूल जामा में गुरुवार को विधायक सीता सोरेन ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन किया। जिसमें सभी पंचायत के अध्यक्ष और सचिव सहित सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। विधायक ने बारी बारी से सभी पंचायत की समीक्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने पंचायत की समस्या सामने लायी। ग्रामीण सड़क, पुल पुलिया सहित कई समस्याओं से विधायक को अवगत कराया गया। विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि आबू आ सरकार, आबू आ योजना के तहत सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि बिना मेहनत किये कुछ नहीं मिलता है। खुशी से रहिये सब कुछ मिलेगा। दुमका में हमारे पार्टी का सांसद नहीं है। उस मिशन पर भी कार्य करना पड़ेगा। कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं। कई कार्यकर्ताओं के मृत्यु हो जाने पर विधायक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कई सिपाही हमसे बहुत दूर चले गये हैं। संगठन को कैसे मजबूत किया जाय इसपर विधायक ने बैठक में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दो माह में बूथ कमिटी तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही एक माह के अंदर प्रखंड महिला मोर्चा के गठन का भी निर्देश दिया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही सर्वजन पेशन योजना से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने प्रखंड कमिटी को निर्देश दिया कि सभी पंचायत में बैठक आयोजित कर योजना का चयन करें। साथ ही बूथ कमिटी को भी अविलंब सशक्त किया जाय। विरोधी पार्टी मैदान में उतर चुकी है। हमें भी जोश के साथ डटकर मुकाबला करना है। लोकसभा के चुनाव में मात्र एक वर्ष बांकी रह गया है समय देखते देखते निकल जायेगा। इसलिये आज से ही मिशन मोड में लग जाने की जरूरत है। बैठक के उपरांत दिवगंत झामुमो कार्यकर्ता सह मोहलबना पंचायत के मुखिया राखीशल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रहे राजकिशोर मुर्मू के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में विधायक के निजी सहायक राकेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि झुन्नू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, प्रखंड सचिव सत्तार ख़ाँ,  मीडिया प्रभारी उदयकांत यादव, सुरेंद्र यादव, बुलेश यादव, गौतम दर्वे, काजल मुखर्जी, उमा यादव, प्रफुल्ल मंडल, राजेश राय, संतोष हांसदा, लक्ष्मी यादव, लंबोदर यादव, महेन्द्र यादव, निर्मल बेसरा, चंद्रकांत मंडल, बसंती मुर्मू, गोल्डेन यादव, अनिल चौड़े, हेमलाल हांसदा, डुनूज मुर्मू, अजय मंडल सुजीत यादव, संतोष मंडल, बलराम मंडल, सविता हांसदा आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/870o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *