पत्रकारों की पैंशन बढ़ाने के लिए जर्नलिस्ट क्लब ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

हरियाणा/- (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख)।  जर्नलिस्ट क्लब भिवानी ने पत्रकारों की पैंशन बढ़ाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का अभार जताया है। क्लब के प्रधान ईश्वर धामु ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की लम्बित मांग को पूरा कर पत्रकारों को सम्मान दिया है। उन्होने कहा कि यह भाजपा सरकार का मीडिया फैंडली होना दर्शाता है। उन्होने कहा कि अब पत्रकारों की सम्मान पैंशन मुख्यमंत्री ने दस हजार रूपए से बढ़ाकर 11 हजार रूपए मासिक करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं अब पत्रकारों को बारबार पैंशन बढ़ाए जाने की मांग भी नहीं करनी पड़ेगी। क्योकि अब पैंशन राशि को ऑटोमेशन मोड पर रख दिया है। अब पत्रकारों की पैंंशन डीए की वार्षिक वृद्धि के अनुपात में बढ़ेगी। धामु ने डेस्क के पत्रकारों को सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे की प्रक्रिया का भी स्वागत किया। उन्होने कहा कि जर्नलिस्ट क्लब भिवानी मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को लेकर उनका सम्मान करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर समय लिया जायेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/83bf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *