मधुपुर पॉलिटेक्निक में पत्रकार सम्मलेन का किया गया आयोजन

मधुपुर I पॉलिटेक्निक और तकनीकी शिक्षा में जागरूकता एवं रुचि को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ देवाशीष त्रिपाठी, डीन श्री कन्हैया प्रसाद और उप-प्रधानाचार्य श्री विवेकानंद मंडल द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस बैठक कर मधुपुर पॉलिटेक्निक संस्थान, तकनीकी शिक्षा तथा स्नातक पाठ्यक्रम के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ देवाशीष त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान को 2017 सत्र के साथ पीपीपी मोड पर ओसीडब्ल्यूइटी (OCWET) ट्रस्ट द्वारा झारखंड सरकार के साथ साझेदारी से शुरू किया गया था। संस्थान में पाँच विभाग सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और माइनिंग इंजीनियरिंग संचालित किया जा रहा है। सभी विभागों में 60 सीटों की उपलब्धता है जिसमें विद्यार्थी जेसीईसीई प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से या सीधे संस्थान में आकर नामांकन करा  सकते हैं | संस्थान के डीन श्री कन्हैया प्रसाद ने बताया कि मधुपुर पॉलिटेक्निक को इसी सत्र 2023 में 60-60 सीटों के साथ बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बी०बी०ए०) एवं बैचलर इनकंप्यूटर एप्लीकेशन (बी०सी०ए०) की भी मान्यता प्राप्त हो चुकी है। जो मधुपुर के विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है, जहाँ पहले विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा लेने के लिए मधुपुर से बहार जाना पड़ता था। वहीँ झारखण्ड सरकार के प्रयास तथा संसथान की दूर दृष्टि से विद्यार्थियों के लिए प्रोफेशनल कोर्स जो आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है, उनके अपने शहर में प्राप्त कर सकते हैं। बीबीए छात्रों को पेशेवर प्रबंधकीय और उद्यमशीलता कौशल प्रदान करता है तथा बीसीए जो छात्रोंको कंप्यूटर एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की मूल बातों के बारे में ज्ञान प्रदानकरताहै। बीबीए एवं बीसीए तीन वर्षो का स्नातक कोर्स है जिसमें विद्यार्थी सीधे संस्थान में आकर नामांकन करवा सकते हैं। इसमें ओबीसी, एससी एवं एसटी बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की योजना भी उपलब्ध है। संसथान के उप-प्रधानाचार्य श्री विवेकानंद मंडल ने संसथान के द्वारा विगत वर्षो में प्राप्त उपलब्धियों के बारे में बताया उन्होंने संसथान द्वारा पिछले 3  वर्षों में विद्यार्थियों के 80 प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट, संसथान के विधि तथा जीरो रैगिंग पालिसी के बारे में बताया । उन्होंने छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए संसथान द्वारा चलाये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।  संसथान के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के अफसर मो० अमजद अली ने बताया की  कृष्णा मारुती  लिमिटेड, सुब्रोस लिमिटेड, मांडो ऑटोमोटिव, डी पी टी एल , एस के एच , जे बी एम, विराज प्रोफाइल्स लिमिटेड, व्हील्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आनंद ग्रुप, याजकी इंडिया, स्वेबेक्स सॉफ्टेक, स्पैरो टेक्नोलॉजी, लूम्बीज़, बजाज मोटर्स लिमिटेड, सुपर स्मेलटर्स लिमिटेड, सब्ज़केयर, रुचा लिमिटेड जैसे कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों का प्लेसमेंट के माध्यम से चयन किया जा रहा है। 10 एकड़ से अधिक छेत्रफल में बना मधुपुर पॉलिटेक्निक की भव्य ईमारत तथा यहाँ पर चलने वाले इंजीनियरिंग की कोर्सेज जहाँ से पढ़ कर विद्यार्थी देश विदेश में नौकरी पा रहें हैं , मधुपुर के विकास के प्रतीकों में से एक है।  इस पत्रकार सम्मलेन  मौके पर अलग अलग विभाग के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lpbw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *