नशा मुक्ति केंद्र की सुविधा के माध्यम से नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को करे साकार : उपायुक्त
देवघर। गुरुवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित नशा मुक्ति उपचार केंद्र की सुविधा का उद्घाटन एम्स देवघर में सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया ।
इसके अलावे इस दौरान मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एम्स निर्देश डॉ सौरव वर्षेण्य, सिविल सर्जन डॉ जे के चौधरी उपस्थित थे। आगे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि एम्स देवघर में एटीएफ से नशा, शराब और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों की मदद होगी। इससे नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली कैंसर, हृदय और मस्तिष्क की बीमारियों जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि हम सभी का यह सामुहिक कर्तव्य बनता है कि जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें, ताकि नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान या क्षति को हम खत्म कर सके।