देवघर। आज दिनांक 26 फरवरी 2023 को चित्रावली इंटीरियर वर्ल्ड के सभागार में कबड्डी प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई। द्वितीय संस्करण अप्रैल महीने के 22 तारीख से लेकर 29 अप्रैल तक चलेगा। बैठक में संजय मालवीय, डॉ बिरेंद्र सिंह, आशीष झा , ऋषिराज सिंह, मनीष पाठक, नवीन शर्मा, राकेश राय, आलोक कुमार, आशुतोष कुमार साथ ही विशेष अतिथि के रूप में पाकुड़ के जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार झा जी के अलावे कई अन्य सदस्य मौजूद थे ।बैठक में द्वितीय संस्करण की तिथि निर्धारण के अलावा आयोजन कमेटी तैयार की गई। दूसरी अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी चर्चा पर मुहर अगले बैठक तक लगना तय हुआ है ।
इस बार के के पी एल सीजन 2, की नई टीम इस प्रकार है – संरक्षक – युधिष्ठिर प्रसाद राय, आर के सिंह जवाहर, भारतेंदु दुबे, रवि केसरी, जे सी राज, सुरेश साह, डॉ एन डी मिश्रा, डॉ अमित प्रसाद, राम प्रवेश सिंह।
अध्यक्ष- संजय मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – मनीष पाठक, उपाध्यक्ष- निर्मल कुमार, योगेंद्र तिवारी, महेश राय, – बिरेंद्र सिंह, सचिव – धर्मेंद्र देव, संयुक्त सचिव – आशुतोष कुमार,रितेश केसरी, पंकज भालोटिया, कृष्ण कुमार वर्णवाल, कनिष्क कश्यप, पंकज चौधरी, आयोजन सचिव- आशीष , कोषाध्यक्ष – ऋषि राज सिंह, मीडिया प्रभारी – नवीन शर्मा तकनीकी हेड – तेज नारायण माधव, सहायक तकनीकी – आलोक कुमार पीआरओ- राकेश राय
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m8f1