काठीकुंड बीडीओ ने पेश की इंसानियत की मिशाल,असहाय वृद्धा को गोद में उठाकर गाड़ी में बिठाया

1

काठीकुंड/दुमका/ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में इंसानियत की मिशाल देखने को मिली. दरअसल,प्रखंड के अंबा गांव की 60 वर्षीय वृद्ध दिव्यांग महिला होपनी हेम्ब्रम के आधार कार्ड को लेकर फिंगर प्रिंट की समस्या आ रही थी,जिस कारण ग्राहक सेवा केंद्र व बायोमेट्रिक्स संबंधी कामों में वृद्धा को समस्या आ रही थी. इसी समस्या के समाधान के लिये होपनी सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पहुंची थी. आधार केंद्र में शारीरिक रूप से असमर्थ वृद्धा को देख प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने आधार ऑपरेटर शिव ठाकुर को निर्देश देते हुए महिला की आधार संबंधी समस्या को दूर कराया. महिला का काम होने के बाद बीडीओ न इंसानियत की मिशाल पेश की. चलने में असक्षम महिला को बीडीओ ने खुद गोद में लेकर ऑटो में बैठाया,और इंसानियत का उदाहरण पेश किया. मौके पर मौजूद झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी ने महिला को सहायता राशि देकर ऑटो की मदद से घर भेज दिया.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6y8c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *