जिले के सभी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से पूर्व तरह टॉक टू डीसी कार्यक्रम से आमजन जुड़ सकते है : उपायुक्त
देवघर। जिलावासियों की सुविधा हेतु सोमवार दिनांक 13.03.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में टॉक टू डीसी ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन पूर्व की तरह पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा। इसके अलावे कार्यक्रम से जुड़ने हेतु जिलावासी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से अपने समस्याओं व सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जेएसएलपीएस कलस्टर लेवल फेडरेशन और विलेज ऑर्गनाइजेशन के माध्यम से भी लोग टॉक टू डीसी से जुड़ सकते हैं। ज्ञात हो कि प्रत्येक सोमवार को टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम व्यक्ति अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से जिला प्रशासन के समक्ष रख सके।