मधुपुर। दहेज की खातिर ससुराल वालों ने महिला को डायन कह कर घर से निकाल दिया । घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के दरंगा गांव की है । पीड़ित महिला ने बुढ़ई थाना में ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है । महिला गुलफंसा खातुन मायके घघरजोरी गांव में है | महिला ने पुलिस को बताया है कि 5 साल पूर्व उसकी शादी देवीपुर थाना क्षेत्र के दरंगा गांव निवासी मो० रिजवान अंसारी के साथ हुई थी । शादी के समय उनके माता-पिता ने सामर्थ के अनुसार 1 लाख 30 हजार नगद और 1 लाख का सामान गोदरेज पंलग एवं घरेलू सामान दिया था ।शादी के बाद ससुराल में 2 साल तक दांपत्य जीवन खुशहाल बीता । इस बीच उसने एक बच्चा को भी जन्म दिया । शादी के 3 साल बाद ससुराल के लोगों के द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के लिए माता-पिता से 1 लाख मांगने को कहा गया । इस पर उसने इंकार कर बोली कि पैसा कहां पाएंगे । हम नहीं मांगेंगे । इसके बाद ससुर कुरबान अंसारी मारपीट और प्रताड़ित करने लगा । पति भी ससुराल वालों के बात पर आकर प्रताड़ित करने लगा । इस बीच महिला थाना मधुपुर में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी । थाना में ससुराल के लोगों को समझा-बुझाकर मुझे ससुराल भेज दिया । फिर दोबारा बुलेट की मांग पर पति तलाक देकर दूसरी शादी करने का धमकी देने लगा । डायन का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया । इसकी जानकारी मायके वालों को दिया । मायके वाले आए और मुझे घर ले गए । ससुराल वालों के प्रताड़ित से मानसिक रूप से बीमार हो गई | घर वालों ने मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराया । इस बीच पति और ससुराल के लोग कोई खोज खबर नहीं ली । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही हैं ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wkvq