पति की हत्या कर लाश को घर में जलाया

पुलिस अंदर न आए इसलिए लोहे के मेनगेट पर दौड़ाया करंट

जमशेदपुर। पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक  मामला झारखंड के जमेशदपुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। और फिर लाश को घर में ही जलाने की कोशिश की। इस दौरान पड़ोसी और पुलिस घर में न आए इसलिए महिला ने लोहे से बने मेनगेट पर करंट दौड़ा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को काबू में लिया। मिली जानकारी के अनुसार दिल दहाल देने वाली यह वारदात जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी की है। मृतक की पहचान अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है। अमरनाथ ट्रांसपोर्टिंग और रियल इस्टेट के बिजनेस से जुड़े थे। जबकि अमरनाथ की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 
बताया गया कि मीरा ने पति अमरनाथ की हत्या के बाद उसके शव को घर में ही जलाने की कोशिश की। महिला ने खुद को घर में कैद कर लिया और पुलिस को घर के अंदर दाखिल होने से रोकने के लिए दरवाजे पर बिजली का करंट दौड़ा दिया। महिला लाठी लेकर छत पर चढ़ गई और पड़ोसियों को धमकाया। पुलिस बड़ी मुश्किल से घर के अंदर दाखिल हुई, जहां से उसके पति अमरनाथ सिंह का अधजला शव बरामद किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kqol

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *