गोड्डा। आज वार्ड छ के पार्षद प्रीतम गाडिया ने स्थानीय कुम्हार टोली स्थित प्राथमिक विद्यालय में कोविड-19 टिकाकरण का कैंप लगाकर 20 लोगों को टीका दिलवाया। श्री गाडिया ने बताया कि आने वाले कोविड-19 लहर से पूर्व अपने वार्ड के सभी लोगों को टीका का बूस्टर डोज लगवा कर सुरक्षित रखने का उनका प्रयास है। इससेे यदि कोरणा की नई लहर आती है तो वार्ड के लोगों की बचाव की जा सके ।उन्होंने कहा कोविड-19 यदि आता है तो उन्होंने तैयारी कर रखी है पिछले कोविड-19 कि तरह वह हर संभव मदद करने को वार्ड की जनता के लिए तैयार खड़े हैं ।टीका लेने में राजेश गाड़ियां ममता गाड़ियां किशन कुमार, शिवम कुमार, शिवानी कुमारी, अरुण मंडल, निशा केडिया, मेनका केडिया आदि लोगो को टीका लगवाया गया। मौके पर संजीव शाह, ए एन एम रिना कुमारी, मिरा कुमारी, सेविका यशोदा देवी, आदि लोग मौजूद थे ।