एसएसबी द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी कुलकाठ टीम

1

काठीकुंड/दुमका I 35 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल विजयपुर दुमका द्वारा आयोजित 2 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अहम मुकाबले में शहरीटोला को पेनाल्टी शूट आउट मे हरा कर कुलकाठ की टीम विजेता बनी. कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय के निर्देश में नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2022-23 के तहत एसएसबी कैम्प नारगंज के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रखंड के रतनपुर हरियाली ग्राउंड पर आयोजित की गयी थी. इस दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उप कमांडेंट संजय प्रसाद  के द्वारा शनिवार को किया गया था. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. रविवार को फाइनल मैच शहरीटोला व कुलकाठ टीम के बीच खेला गया,जिसमें पेनाल्टी शूट आउट मे कुलकाठ ने 5 के मुकाबले 6 गोल दागते हुए मुकाबला जीत लिया. विजेता व उपविजेता टीमों के बीच किट आइटम व शील्ड का वितरण उपकमांडेंट विकास कुमार पांडे  के द्वारा किया गया. इस टूर्नामेंट को लोगों के द्वारा काफी सराहा गया. इस अवसर पर पिपरा पंचायत के मुखिया लुकास मुर्मू, तेलीयाचक बाजार की मुखिया शांतिलता मुर्मु व बड़ाचपुड़िया पंचायत की मुखिया श्रीमती चांदनी देवी मुख्य रूप से मौजूद थी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d92l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *