जो कुशवाहा हित की बात करेगा वही कोडरमा में राज करेगा : नरेश वर्मा
गिरिडीह। गिरिडीह जिला के सरिया प्रखण्ड के कंचनपुर के बराकर नदी के किनारे कुशवाहा मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता बासुदेव वर्मा मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेश वर्मा ने कहा कि स्व रीतलाल कुशवाहा समाज के पुरोधा थे उन्होंने कुशवाहों के बीच राजनीतिक और सामाजिक चेतना जगाने का कार्य किया कोडरमा संसदीय क्षेत्र से पांच बार प्रतिनिधित्व किए थे आज कोडरमा से कुशवाहा का राजनितिक पतन हो गया आज हम सभी कुशवाहोंं में राजनीतिक चेतना आ गई है जो पार्टी कोडरमा से टिकट देगी समाज का एक मुस्त वोट उसी को मिलेगा। स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की गई साथ ही कुशवाहा कल्याण कोष को मूर्त रूप देने पर सभी ने सहमति जताई !
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता बासु देव वर्मा ने कहा की जो कुशवाहा हित की बात करेगा वही कोडरमा पर राज करेगा जो दल कुशवाहा के साथ धोखा देगी हमारा समाज उन्हें माकूल जबाब देगी।
कार्यक्रम को संबोधित पूर्ण प्रमुख रामपति प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, रंजन वर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष इतवारी वर्मा, मुखिया बेबी देवी, निरंजन वर्मा, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन आर्य, केशव क्रांतिकारी, राजीव रंजन, समाजसेवी जगदीश महतो, पीएलवी कृष्णा प्रसाद, रीता वर्मा , रीतलाल वर्मा, महेश वर्मा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा अध्यक्ष राजू वर्मा, मंत्री लक्ष्मण वर्मा, रीतलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, दशरथ वर्मा, बसंत वर्मा, धर्मपाल महतो, अमित वर्मा, बिनोद वर्मा, दशरथ वर्मा, महेश वर्मा इत्यादि का अहम योगदान रहा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jq66