भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज; आंसू गैस,वाटर कैनन,कई घायल

6

राँची। झारखण्ड भाजपा के द्वारा सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान धुर्वा गोलचक्कर पास ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोक दिया गया।जब हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान से सचिवालय की ओर निकला तो प्रदर्शनकारियों को गोलचक्कर के पास से आगे सचिवालय की ओर बढ़ने नहीं दिया गया।इसी बीच हजारों की संख्या में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।पहले वाटर कैनन फिर आंसू गैस के दर्जन से ज्यादा गोले छोड़े गए।उसके बाद भी भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे।इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी।लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं ,एडीएम ला एंड ऑर्डर और सिटी एसपी ने स्थिति को तुरन्त सम्भाल लिया।पुलिस को पीछे हटाया और कार्यकर्ताओं को नेताओं ने आगे बढ़ने से रोका।इस प्रदर्शन के दौरान दो दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है।जिसमे दो की स्थिति गम्भीर है, जिन्हें पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।वहीं तीन पत्रकार को चोंटे आई है।न्यूज चैनल इंडिया टीवी के पत्रकार गम्भीर रूप से घायल है।वहीं पुलिस के  कई जवानों को भी चोंटे आई है।प्रदर्शन के दौरान राँची सांसद संजय सेठ, सांसद सुनील सिंह, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, राजसभा सांसद समीर उरांव, गुड्डा विधायक अमित मंडल, आरती कुजूर, अमित सिंह कुलवंत सिंह, बंटी गुंजन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आदि सहित दो दर्जन नेताओं और  कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया था।जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8xtu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *