डालसा में लिगल एड डिफेंस काउन्सिल का शुरु हुआ संचालन

देवघर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अन्तर्गत निःशुल्क एवं सुलभ न्याय के लिए जरूरतमंद व्यक्तियों विशेषकर जो कारा (विचारण के लिए या सजायाफ्ता) में बंद है, या जमानत (अग्रीम या नियमित), आपराधिक अपील आदि के लिए निःशुल्क कानुनी सहायता प्रदान करने के लिए लिगल एड डिफेंस काउन्सिल स्थापित की गई है। जिसके तहत निम्नांकित की नियुक्ति की गई है।
सज्जन कुमार मिश्र, चिफ लिगल एड डिफेंस काउन्सिल, राहुल कुमार सिंह, डिप्युटी लिगल एड डिफेंस काउन्सिल, ममता साह, डिप्युटी लिगल एड डिफेंस काउन्सिल, दिपेन्धीनी एस्सिटेट लिगल एड डिफेंस काउन्सिल, कुमार राहुल, एस्सिटेट लिगल एड डिफेस काउन्सिल, सिमरन, एस्सिटेंट लिगल एड डिफेस काउन्सिल, अमित चन्द्र, एस्सिटेंट लिगल एड डिफेंस काउन्सिल, ज्योति कर्मशील, एस्सिटेंट लिगल एड डिफेंस काउन्सिल
देवघर मंडल कारा में दिनांक 27 जनवरी को कारा बंदियों को भी लिगल एड डिफेंस काउन्सिल के द्वारा इसकी जानकारी दी गई। देवघर मंडल कारा मे सप्ताह के पाँच दिने एवं मधुपुर जेल में सप्ताह में दो दिन कि जाएगी जब लिगल एंड डिफेंस काउन्सिल के द्वारा जेल विजिट किया जाएगा।
*दहेज़ प्रथा नहीं व्यापार है, लालची लोगो का हथियार है।*
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r0lp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *