हमसफ़र व पूर्वा एक्सप्रेस को दुमका के रास्ते दिल्ली तक चलाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

दुमका I गोड्डा (झारखंड) से आनंद बिहार (दिल्ली) तक जाने वाली ट्रेन हमसफ़र को गोड्डा से दुमका होते हुए दिल्ली तक करने तथा हावड़ा (कोलकता) से दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन पूर्वा एक्सप्रेस को हावड़ा (कोलकाता) से रामपुरहाट होते हुए दुमका तथा दुमका से जसीडीह और पटना होते हुए दिल्ली तक करने के लिए दुमका चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर माँग की गई है। उक्त पत्र की प्रतिलिपि सासंद दुमका सनील सोरेन को भी दी गई है। दुमका चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के अध्यक्ष मो0 मुश्ताक अली उर्फ खोखन दा सहित सचिव डा0 मनोज कुमार घोष, संरक्षक सियाराम घिड़िया, संजय भलोटिया, प्रवीण मेहरिया, उपाध्यक्ष पवन भलोटिया, अजित दारूका व अन्य का कहना है कि दुमका से दिल्ली तक ट्रेनों के सीधे परिचालन से जहाँ एक ओर यात्री सुविधाएँ बहाल होंगी वहीं दूसरी ओर इस इलाके के व्यापारियों/व्यवसायियों को दिल्ली, हरियाणा व पंजाब जैसे प्रदेशों से दैनिक जरूरतों से संबंधित वस्तुओं सहित अन्य किस्म के मालों की खरीद-बिक्री व व्यापार/ व्यवसाय को एक नया आयाम मिलेगा। सुविधाएँ व संसाधनों से लोग रूबरू हो सकेंगे। इनका कहना है कि दुमका स्टोन चिप्स, कोयला व अन्य वस्तुओं के लिये काफी विख्यात है। सुविधाएँ बढ़ने से आम आदमी सहित व्यवसायिकों/ व्यापारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होगा, इससे केंद्र व राज्य सरकार को अच्छी रॉयल्टी प्राप्त होगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lrbb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *