संंवाददाता, मसलिया/ मसलिया प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों में शनिवार को सामुदायिक द्वारा संचालित पुस्तकालय का उदघाटन विशिष्ट अतिथि के हाथों से किया। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के गोलबंधा पंंचायत में ग्रामप्रधान राजीव हांसदा तथा मसानजोर पंंचायत के सिंगटुटा गांव में पंचायत के मुखिया बिरेंद्र किस्कू व ग्रामप्रधान नंदकिशोर झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। गोलबंधा पंंचायत के पुस्तकालय में अनन्ना कुमारी ने कहा कि गांव में सामुदायिक द्वारा संचालित पुस्तकालय से यहां के युवक युवतियों ने आसानी से पढ़कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर ग्रामप्रधान मानो कोल, वृंदा कुमारी, सुनीता कुमारी, अंजली कुमारी, सुरबली सोरेन, सुनील झा, पवन कुमार, अरूण पंंडित, मार्शिला हेंब्रम, रघुनाथ दे, शिल्पा कुमारी सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।