पंचायत स्तर पर संचालित पुस्तकालय देश विदेश में बनी चर्चा का विषय

IMG-20230207-WA0021
जामताड़ा। प्रखंड क्षेत्र में संचालित सामुदायिक पुस्तकालय को बेहतरीन ढंग से उपयोग, समेत नए युवा सदस्यों को जोड़ने आदि विषयों को लेकर करमाटांड प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पुस्तकालय के अध्यक्ष, सचिव, लाइब्रेरियन एवं नोडल टीचर समेत अन्य सदस्यों से विचार विमर्श करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि हमारे जिले में सभी प्रखंड के सभी पंचायतों मे संचालित पुस्तकालय का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन चुकी है वही करमाटांड़ के चारघारा पुस्तकालय में अध्ययनरत एवं तैयारी किए हुए प्रतिभागी आज केंद्रीय एवं राज्य स्तर की नौकरियां भी प्राप्त कर चुके हैं जो नेशनल एवं इंटरनेशनल मीडिया में भी प्रकाशित हुआ है जो हमारे प्रखंड के लिए गर्व की बात है। साथ ही बताया कि प्रखंड को सुसज्जित एवं पुस्तकालय का सही उपयोग हो इसके लिए प्रत्येक सप्ताह वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करें। पुस्तकालय के वैसे सदस्य जो सक्रिय नहीं है वैसे सदस्यों को हटाकर नए सदस्यों को जोड़ने की बात कही गई। पुस्तकालय से गरीब असहाय बच्चों के साथ-साथ वैसे युवा वर्ग को जोड़ें शिक्षा के प्रति जागरूक हो। पुस्तकालय का निर्माण जिस उद्देश्य के लिए किया गया है उसका सही उपयोग हो इस पर सभी समिति के सदस्यों को ध्यान रखना अति आवश्यक है समय-समय पर पुस्तकालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि गांव के युवाओं एवं बच्चों में छिपी प्रतिभा का निखार हो सके। एवं कंप्यूटर जैसी शिक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। पंचायत में बने हुए पुस्तकालय के इर्द-गिर्द सुशिक्षित शिक्षक एवं सरकारी नौकरी पर मुकाम प्राप्त करने वाले लोगों को भी इससे जोड़कर शिक्षा को बेहतर बनाने का बात कही। पुस्तकालय में कक्षा पांचवी के छात्रों को नेतरहाट, कस्तूरबा, नवोदय वाली जैसी विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए बेहतर प्लेटफार्म तैयार किया जाए जिससे उनका नामांकन हो सके इसके लिए अधिक से अधिक विभिन्न स्कूलों के पांचवी कक्षा के बच्चों को पुस्तकालय से जोड़कर उसे बेहतर ढंग से तैयारी करवाया जाएगा । कुछ ग्रामीण इलाके के बच्चे इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद अच्छी प्लेटफार्म की तलाश में भटकते रहते हैं ऐसे युवाओं को भी पुस्तकालय से जोड़ कर एक नई मुहिम के तहत उसे नई प्लेटफार्म भी देने का काम पुस्तकालय के द्वारा किया जाए ।इसके लिए सभी सभी सदस्य वर्तमान में विभिन्न पदों पर सफलता हासिल कर मुकाम हासिल की है उनसे फेस टू फेस वार्ता कराया जाए। पुस्तकालय के माध्यम से हर वंचित बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए एक बड़ी पहल है इसे और बेहतर करने के लिए सभी को एकता के साथ जोड़ना होगा समय-समय पर बैठक एवं विचार-विमर्श भी किया जाए। कोरोना वायरस की महामारी को लेकर 2 वर्ष में शिक्षा का स्तर काफी नीचे आ गया है इसे बेहतर करने के लिए पुस्तकालय अच्छा साधन हैं। इनका लाभ लोगों तक मिले। इसके लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें।इस मौके पर जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति के संतोष मंडल, नोडल शिक्षक अमरनाथ दास, राजन , मो० मोतीन आलम, गुलाम अरसद, कारमेल सोरेन, मोहन कुमार पंडित, बेन्जामिन दुक, प्रकाश चन्द्र सिंह, नारायण मंडल, मेघलाल मंडल, मो० सरफराज, हारून अंसारी, मदन मोहन भंडारी, संतोष कुमार अधिकारी, सोमनाथ कुठ सिंह, चांद आलम, रिजवान अंसारी , विभिन्न पंचायत में संचालित पुस्तकालय अध्यक्ष एवं लाइब्रेरियन एंव सदस्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1v6c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *