राशन वितरण में अनिमियतता के आरोप में रूद, इचाक के राशन डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द

हज़ारीबाग़/ शांति महिला विकास संघ रुद इचाक पर जन वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारियों को प्रतिमाह मिलने वाले अनाज की मात्रा में प्रति यूनिट आधा किलोग्राम राशन कम देने एवं माह सितंबर 2022 का निशुल्क राशन के वितरण में प्रति यूनिट 1 किलोग्राम कटौती कर लाभुकों को देने के आरोप में झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2022 एवं अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन के आधार पर राशन डीलर का अनुज्ञप्ति रद्द किया गया है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया शांति महिला विकास संघ पर लगे आरोप की पुष्टि एवं उसके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के कारण 03/09 ग्राम रूद, इचाक की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/arwa

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *