नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री के उद्भेदन के साथ 20 लाख की शराब जब्त…

गिरिडीह। जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत कैलाटांड ग्राम में अंग्रेजी शराब फैक्ट्री  के उद्भेदन के साथ ही अब यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि ना जाने जिले में किन किन स्थानों और किस किस गांव में इस तरह की नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है।

बता दें कि इन दिनों गिरिडीह जिला करीब करीब पूरी तरह शराब माफिया हावी हो चुके हैं।केवल वर्ष 2022 और 2023 की बात करें तो जिले के कई थाना क्षेत्रों बगोदर,डुमरी,सरिया,सदर आदि में दर्जनों बार कहीं मिनी तो कहीं बड़ी फैक्ट्रियों में नकली अंग्रेजी शराब के काले धंधे के मामले जब्तीकरण व गिरफ्तारियों के बाद उजागर हुए हैं।कई स्थानों यहां तक कि भरे बाजार से भी जिला उत्पाद विभाग द्वारा भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाली समाग्रियों सहित कच्चे शराब तथा इसमें प्रयुक्त स्प्रिट बरामद किए गए।फिर भी परिणाम सिफर ही जान पड़ता है।नकली अंग्रेजी शराब का कारोबार रोके नहीं रुक पा रहा है।सूत्र बताते हैं कि इन अवैध कारोबारियों की पहुंच बहुत ऊपर तक होती है।जिससे इनपर हाथ तभी डाले जा सकते हैं जब उच्च अधिकारियों द्वारा पहल की गई हो। 

जिले में सरिया प्रखंड के कैलाटांड गांव में गुप्त सूचना के आधार पर जब बुधवार को गिरिडीह एक्साइज टास्क फोर्स की टीम ने नकली अंग्रेजी शराब बनानेवाले फैक्ट्री में छापा मारा तो यह लगभग तीन घंटे तक चली।उत्पाद विभाग के एसपी सुधीर कुमार ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि छापेमारी में कुल अवैध विदेशी शराब 367 पेटी,

अवैध स्प्रिंट 60,000 लीटर,इम्पेरियल ब्लू के कॉर्क 5000 पीस,नीले रंग का बोतल का ढक्कन 2000 पीस,बोतल का ढक्कन पर चिपकने वाला होलोग्राम स्टीकर क़रीब 128 जीसता आदि जब्त किए गए।जबकि मार्केट रेट के अनुसार जब्त वस्तुओं का मूल्य बीस लाख रुपए बताया।वहीं सरिया एसडीएम कुन्दन कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री को देखकर वे सब आश्चर्यचकित रह गये कि इतने बड़े पैमाने पर इस प्रकार के अवैध फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।

एसडीएम ने बताया कि जब्त नकली शराब का सरकारी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। हालांकि जब्त नकली शराब व शराब तैयार करने की सामग्रियों के मूल्य 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कहा कि फैक्ट्री का संचालन आधुनिक तकनीकों से किया जा रहा था।

हालांकि फैक्ट्री संचालक मोती साव की गिरफ्तारी नहीं हो पायी। जब्त समानों को दो ट्रक के जरिये सरिया थाना ले जाया गया। इस छापेमारी में एसडीएम सरिया-बगोदर कुंदन कुमार, एसडीपीओ सदर अनिल कुमार सिंह, उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार, सरिया सीओ धीरज कुमार, थाना प्रभारी संतोष मौर्य, सीआई अभिषेक कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w997

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *