लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने किया गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

IMG-20230108-WA0079
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने रविवार को ग्रामीण कार्य विभाग पाकुड़ द्वारा स्वीकृत गोविंदपुर जमशेद अली के घर से पश्चिम नहर तक की सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। 1.1किमी लंबी इस सड़क का प्राक्कलन राशि 98.92 लाख है। कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक रूप से विधायक का स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने फीता काटकर व नरियल तोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उधर शिलान्यास के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी – अपनी समस्याओं को विधायक समक्ष रखा। जिससे विधायक ने त्वरित निष्पादन का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। विधायक ने कहा की यह सड़क पूर्व से ही काफी जर्जर अवस्था में था। इसका निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिल पाएगा। झारखंड के हेमन्त सोरेन की सरकार जनहित कि कार्यों को धरातल में लाने के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत , झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , सहायक अभियंता अंगद कुमार , जेई राजकुमार मंडल , जाहिद आलम आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/knew

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *