गरीबी की लाचारगी का फायदा उठा रहे हैं लोपाला फैक्ट्री के प्रबंधक

मजदूरों के साथ शोषण करना बंद करें कंपनी : फुरकान अंसारी

IMG-20230123-WA0035

मधुपुर। 3 दिनों से चल रही लो पाला फैक्ट्री के मजदूरों की अपनी मांग को लेकर कंपनी के बीच टकराव से संबंधित आज पूर्व सांसद फुरकान अंसारी अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया के मजदूरों की जो जायज मांगे है कंपनी को पूरी करनी चाहिए इतने कम मजदूरी में लो पाला फैक्ट्री मजदूरों से काम करवा रहे हैं इससे साफ पता चलता है कि मजदूरों की गरीबी और लाचारगी का फायदा उठा रहे हैं यह सब नहीं चलेगी मजदूरों की मेहनत का हक मिलना चाहिए अगर मजदूरों का हक की आवाज मजदूर यूनियन के नेता उठा रहे हैं तो ऐसे मजदूर नेताओं पर मुकद्दमा दर्ज कर जेल भिजवा देते हैं और आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं अगर इसी तरह होती रही तो एक दिन पाप की घड़ा टूटेगा ही ज्यादा दिन तक शोषण चलने वाला नहीं है।श्री अंसारी ने कहा अगर कोई मजदूर के नेता मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाते हैं और उस पर झूठा मुकद्दमा दर्ज किया जाता है यह ठीक नहीं है! उन्होंने कहा टार्जन और शिवा दास मजदूरों का नेता है यह हमेशा मजदूरों के हक और जायज लड़ाई लड़ते रहते हैं मजदूरों की हौसला पस्त करने के लिए इन दोनों के खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दिया क्या कंपनी दोनों को जेल से रिहाई करवाएं और मजदूरों की जायज हक मांग को कंपनी लागू करें यही हमारा मांग है! उन्होंने प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा के प्रशासन गरीबों के लिए है ना कि व्यापारियों के लिए व्यापारियों के इशारे पर गलत मामला दर्ज कर मजदूरों के हक की आवाज उठाने वाले को जेल भेज कर अपना शाबाशी ना लुटे उन्होंने कहा प्रशासन कंपनी के इशारे पर काम कर रही है यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी! उन्होंने कहा इस देश में मजदूरों के हित में बात की जाए तो कंपनी के दलाल गलत अफवाह फैलाकर मजदूरों की एकजुटता को तोड़ने की कोशिश करते हैं जिसका फायदा कंपनी भरपूर उठाती है ऐसा नहीं होना चाहिए ! श्री अंसारी ने एक सवाल के जवाब में कहा बहुत जल्द मधुपुर इंटक के नेता चंद्रशेखर दुबे पहुंच रहे वह भी इस सारे मामले को देखेंगे!
*वही लोपाला फैक्ट्री के पीआरओ हेमंत नारायण सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा 3 दिनों से चल रही मजदूरों की आंदोलन आपसी सहमति पर 24 घंटे के बाद मजदूर अपने काम पर लौटे हैं कंपनी और मजदूर के बीच सहमति बन गई है जैसे ही मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शिवा दास बाहर आएंगे सारे बातों का हल निकल जाएगी जो जायज मांगे हैं इसे पूरी की जाएगी आपसी टकराव से किसी की भलाई होने वाला नहीं है मजदूरों की हीत को देखते हुए जो जायज मांगे हैं आपस में बैठकर तय कर लिया जाएगा। वही मजदूर यूनियन के सदस्य मोहम्मद शमीम ने बताया मजदूरों और फैक्ट्री प्रबंधक के बीच चल रही आपसी टकराव को लेकर 24 घंटा मजदूरों ने अपने कार्यों से बहिष्कार किया था और मांग की गई कि हमारे नेताओं को रहाई की जाए साथ में हमारे नेताओं के खिलाफ जो झूठे मुकद्दमा दर्ज किया गया है उसे वापस लिया जाए इसको लेकर कंपनी और मजदूरों के बीच बात चली कंपनी ने लिखित मजदूरों को आश्वासन दिया कि जो भी आपकी जायज मांगे हैं पूरी की जाएगी आप के नेता शिवदास जैसे ही बाहर आएंगे उसके और मजदूरों के बीच बात होगी इसके बाद सभी मजदूर अपने काम पर लौट आए हैं!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7363

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *