काठीकुंड/ निर्धारित तिथि से एक दिन विलंब से क्रिकेट प्रतियोगिता मधुबन प्रीमियर लीग का आगाज बुधवार को हुआ. 12-12 ओवर के इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आस्ताजोड़ा पंचायत के उपमुखिया मंसूर आलम ने फीता काट कर किया. उद्घाटन मुकाबला मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राइजिंग यंग स्टार के गेंदबाज ज्ञानदीप के बलखाती गेंदों के आगे रॉयल स्ट्राइकर के बल्लेबाज बेबस दिखे और 11.1 गेंदों में पूरी टीम 80 रन बना कर ऑलआउट हो गयी. यंग स्टार के गुलाम रब्बानी व अबुबकर ने भी 2-2 विकेट झटके. रॉयल स्ट्राइकर की ओर से अरुण ने 19 गेंदों पर सर्वाधिक 26 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरे यंग स्टार ने कप्तान साकीब आलम के 26 गेंदों पर 35 रन की पारी की बदौलत मुकाबले को 10 ओवर में ही जीत लिया. यंग स्टार के गेंदबाज ज्ञानदीप को 4 विकेट हासिल करने के लिये मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दिन का दूसरा मुकाबला डीएस किंग व रेड बुल वारियर्स के बीच खेल गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएस ने अरबाज खान के 21 गेंद में 44 रन की तूफानी पारी की बदौलत विपक्षी टीम को 124 रनों का लक्ष्य दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी रेड बुल की टीम 8.2 ओवर में 68 रन ही बना पायी और मुकाबला 55 रनों से हार गयी. डीएस किंग के गेंदबाज राहुल दत्ता ने 2.2 ओवर में महज 2 रन देते हुए 4 विकेट झटके,जिसके लिये राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दिन का तीसरा व अंतिम मुकाबला पॉवर हीटर व द बिग हीटर टीम के बीच खेला गया. पॉवर हीटर ने निर्धारित 12 ओवर में मुजाहिद के शानदार 57 रन की बदौलत 124 रन का लक्ष्य द बिग हीटर को दिया. जवाबी पारी में द बिग हीटर पूरे ओवर खेल कर महज 94 रन ही बना पायी. 57 रन के साथ ही 2 विकेट झटकने वाले पॉवर हीटर के मुजाहिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया. गुरुवार को भी एमपीएल के 3 मुकाबले खेले जाने है.
मधुबन प्रीमियर लीग का हुआ आगाज,पहले दिन खेले गये तीन मुकाबले
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ir6b