मंगलवार से मधुबन प्रीमियर लीग का होगा आगाज,स्ट्राइक फोर्स व रेड बुल वारियर्स के बीच होगा उद्घाटन मुकाबले

1

काठीकुंड/ फटाफट क्रिकेट का रोमांच प्रखंड के मधुबन गांव में आयोजित होने वाले मधुबन प्रीमियर लीग में मंगलवार से देखने को मिलेगा. इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीम बनायें गये हैं. 12-12 ओवर के फॉर्मेट वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर रविवार को खिलाडियों की नीलामी की गयी. 1290 पॉइंट के साथ अनुराग सबसे महंगे बिके,जिन्हें सीएसके के कैप्टन जयंत मोदी ने खरीदा. नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अतिफ जावेद बिके,जिसे परी वारियर्स के कैप्टन नसीम ने 1260 पॉइंट्स में खरीदा. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को नकद इनामी राशि के साथ ही आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. प्रतियोगिता में शामिल टीम पॉवर हीटर अपने कैप्टन अजमल,अनवर करीम अपने टीम रेड बुल वारियर्स,स्ट्राइक फोर्स का नेतृत्व तैमुल,डीएस किंग के खिलाड़ी कैप्टन डमरु की अगुआई में,परी वारियर्स टीम कैप्टन नसीम की अगुआई में,रॉयल स्ट्राईकर्स का नेतृत्व आकाश,इन्फ्रंट वारियर्स की टीम कैप्टन राजेंद्र की अगुआई में,द बिग हिटर की टीम कैप्टन जयदेव के नेतृत्व में,सीएसके की टीम कैप्टन जयंत और राइजिंग यंग स्टार की टीम कैप्टन सकीब के नेतृत्व में प्रतियोगिता में अपना दम लगायेंगी. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मधुबन प्रीमियर लीग के समिति सदस्य सरफराज,रिजवान,तैमुल,रजारजा,आसिफ,अरबाज सहित अन्य सक्रिय रूप से लगे हुए है.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9hq0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *