मधुपुर। प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया इस दौरान धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच से लावारिस हालत में पड़ी ट्रॉली बैग बरामद किया। बैग को कब्जे में लेकर जीआरपी पोस्ट लॉकर देखा गया तो उसमें रॉयल स्टेज के 24 पीस 750 एमएल , ब्लेंडर 6 बोतल 375 एमएल सहित 75 एमएल ब्लेंडर 3 पीस था। मौके पर मधुपुर जीआरपी के एएसआई संजय कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मधुपुर प्लेटफार्म संख्या दो से धनबाद पटना एक्सप्रेस के एक कोच से लावारिस हालत में पड़ी ट्रॉली बैग से शराब बरामद किया गया है। वहीं जब्त शराब का बाजार मूल्य 24030 रुपैया है जब्त शराब को रेल पुलिस ने आबकारी विभाग देवघर को सुपुर्द कर दिया है!