मधुपुर। शहर के गांधी चौक पर रविवार को पुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि समाजसेवी समेत अन्य लोग से शहर की समस्या यातायात अतिक्रमण मुद्दों पर पुलिस को सुझाव दिए । मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर इंचार्ज रामदयाल मुंडा ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए शहर के गांधी चौक पर पब्लिक के बीच जनसंवाद का कार्यक्रम रखा गया है । उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार गांधी चौक पर के जी की प्रतिमा के आसपास ही ठेला लगाकर चौक को अतिक्रमण कर लेते हैं जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी होती है ‘ । उन्होंने अतिक्रमण करने वाले ठेला दुकानदारों से अनुरोध किया कि गांधी जी की प्रतिमा के इर्द-गिर्द ठेला नहीं लगावे । ठेला लगाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी । दुकान लगाने के लिए शहर में बहुत जगह है । वहां जाकर दुकान लगाएं और अपना रोजगार चलाएं | उन्होंने कहा कि शहरवासी ट्रैफिक नियम का पालन करें । मधुपुर में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक है । सब के सहयोग से ही यह समस्या को खत्म किया जा सकता है । पब्लिक प्रशासन को सहयोग करें प्रशासन भी पब्लिक का सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है । पब्लिक को किसी भी तरह की परेशानी हो बेहिचक पुलिस को सूचना दें । पुलिस नाम गुप्त रखेगी और उनका काम भी पूरा हो जाएगा । मौके पर सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,एएस आई डीके मिश्रा , निर्भय कुमार सिंह प्रमोद सिंह समेत हेमंत नारायण सिंह कुंदन भगत आदिल रशीद मोहम्मद शाहिद उर्फ फेकू कन्हैयालाल कन्नू अधिवक्ताओं ने भी शहर के लोगों के लिए अच्छे काम करने की नसीहत पुलिस को दी!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tetm