मधुपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

मधुपुर। पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया । पुलिस ने बताया कि आरोपित रतन दास लखुनवा गांव निवासी के घर में इश्तिहार चिपकाया गया है । इस संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध 3 माह पूर्व थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था । युवक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है । पीड़िता ने नौ अक्टूबर 2O22 को थाने प्राथमिकी दर्ज कराया था। करीब तीन माह से वह फरार चल रहा है। कहा कि मधुपुर एडीजेएम कोर्ट से इश्तेहार निर्गत होने के बाद यह कार्रवाई की गई । इसके बाद भी आरोपित हाजिर नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई कुर्की जब्ती की जाएगी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mjwk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *