मधुपुर। आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्कता के तहत गाड़ी संख्या 12303 आप हावड़ा न्यू दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस से विदेशी शराब ब्रांड ‘रॉयल चैलेंज’ की लगभग 750. एमएल मूल्य की 09 बोतल किया बरामद जिसका मूल 740/- रुपये प्रति बोतल अंकित है जिसका कुल मूल्य 6660/- रुपये बताया गया है घटना के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर देवनाथ ने बताया गाड़ी संख्या 12303 अप हावड़ा न्यू दिल्ली एक्सप्रेस ड्यूटी मैं तैनात अधिकारी एएसआई अजय कुमार के साथ ड्यूटी कर रहे एएसआई शौकत कमाल और कर्मचारियों के साथ पीएफ नंबर 02 पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर खड़ा था सामान्य बोगी में घुसने की कोशिश दो प्लास्टिक थैला जिसमें कुछ भारी सामग्री उक्त थैले में रखा गया बाथरूम के पास पड़ा हुआ था। पूछने पर उसने बताया कि यह मेरा थैला है। बैग की तलाशी लेने पर एक थैले में 5 बोतल विदेशी शराब और दूसरे थैले में 04 बोतल विदेशी शराब (ब्रांड रॉयल चैलेंज) पाया गया, जिसका वजन लगभग 750 एमएल, मूल्य 740/- रुपये, कुल मूल्य- 6660/- रुपये है। तत्काल दोनों थैले लेकर उसे प्लेटफार्म नंबर 02 पर रोक लिया। पूछने पर उसने अपनी पहचान मुन्ना कुमार उम्र 32 ग्राम पंचायत ब्रह्मपुरा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में बताया विदेशी शराब ले जाने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एएसआई अजय कुमार ने उक्त शराब को उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति शराब को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शराब तस्कर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सामग्री गिरफ्तार व्यक्ति को जब्त सामग्री एवं संबंधित दस्तावेज के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई एवं निस्तारण के लिए आबकारी विभाग देवघर को अग्रेषित किया गया है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/91av